हल्द्वानी: ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी शुरू, इस बार इतने दल करेंगे यात्रा

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर से शुरू हो रही है विदेश मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल 30 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा । 50- 50 सदस्यों के 5 दल इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे। यात्रा संबंधित सभी तैयारियां कुमार मंडल विकास निगम और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है ।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि मानसरोवर यात्रियों के लिए पर्यटक आवास गृह और समुचित व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को दी गई है जबकि नाभिढांग तक सड़क ठीक करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा में आने वाले यात्रियों को न सिर्फ उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा बल्कि यहां की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को भी उन्हें देखने का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।