Haldwani :ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों की जीवंत झलक

हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल विश्वविद्यालय, हल्द्वानी परिसर में हिंदी दिवस बड़े उत्साह और सृजनात्मकता के साथ मनाया गया। विभिन्न संकायों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर भाषा की गरिमा और स्वतंत्रता सेनानियों की विचारधारा को मंच पर सजीव किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वतंत्रता सेनानियों व ऐतिहासिक विभूतियों की नाट्य प्रस्तुतियाँ रहीं। महात्मा गांधी की भूमिका निभाने वाली हुज़ैफा निर्णायकों और दर्शकों की प्रथम पसंद बनीं और विजेता घोषित हुईं। महारानी अहिल्या बाई होल्कर की भूमिका में दिया उपविजेता रहीं, जबकि सरोजिनी नायडू के सशक्त चित्रण के लिए निशा पाल को विशेष पुरस्कार मिला।
अन्य सराही गई प्रस्तुतियों में अनामिका शाह (एनी बेसेंट), उज्ज्वल दुमका (सुभाष चंद्र बोस), कृष्णा रावत (जवाहरलाल नेहरू), अंशिका भट्ट (रानी लक्ष्मीबाई) और भास्कर पाठक (भगत सिंह) शामिल रहे।
निर्णायक मंडल में प्रो. बीना नारायण, डॉ. अभिनव चंदेल और प्रकाश सिंह बोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कृतिका नेगी और संदीप अभिषेक ने किया।
हिंदी दिवस का यह आयोजन केवल भाषा का उत्सव नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ।





