हल्द्वानी: 7 से 15 तक भव्य उत्तरायणी महोत्सव, कुमाऊँनी संस्कृति की दिखेगी झलक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच, हीरानगर द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए 7 से 15 जनवरी 2026 तक नौ दिवसीय उत्तरायणी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। घुघुतिया त्यार के अंतर्गत आयोजित यह महोत्सव कुमाऊँनी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता को जीवंत करने का प्रमुख मंच बनेगा।

महोत्सव में कुमाऊँनी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापार मेला, खेलकूद प्रतियोगिताएँ तथा भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

महोत्सव का शुभारंभ 7 जनवरी को श्री गोल्ज्यू पूजन के साथ होगा। प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए लोकगीत, लोकनृत्य, भाषण, चित्रकला, फैंसी ड्रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ होंगी। समापन दिवस 15 जनवरी को वॉलीबॉल फाइनल, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान

मेला परिसर में पहाड़ी उत्पाद, दालें एवं पारंपरिक खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रमुख प्रतियोगिताएँ व नियम:

  • खेलकूद: बच्चों की दौड़, खो-खो, रस्साकशी, छोलिया नृत्य आदि
  • सांस्कृतिक: लोकनृत्य (रिकॉर्डेड संगीत मान्य नहीं), कवि सम्मेलन, ऐपण निर्माण
  • नियम: प्रतियोगिता हेतु न्यूनतम चार टीमों की अनिवार्यता, सभी झांकियों को सम्मान, पुरस्कार वितरण 15 जनवरी को, कार्यक्रम रात्रि 9 बजे तक
यह भी पढ़ें 👉  इंद्रिया ने उत्तर भारत में बढ़ाई अपनी मौजूदगी; उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहले स्टोर का शुभारंभ

इस अवसर पर संरक्षक: हुक्म सिंह कुंवर, अध्यक्ष: खड़क सिंह बगड़वाल, उपाध्यक्ष: गोपाल सिंह बिष्ट
सचिव: देवेंद्र तोलिया, कोषाध्यक्ष: त्रिलोक बनौली
सदस्य: शोभा बिष्ट, भुवन चंद जोशी, धरम सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, मोहन सिंह बोरा, मेला संयोजक: हेम चंद भट्ट, सांस्कृतिक संयोजक: तरुण नेगी, खेलकूद संयोजक: ललित बिष्ट, रश्मि पलड़िया मौजूद रही।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।