हल्द्वानी: गोपाल चौहान बने रामनगर के एसडीएम, प्रमोद कुमार को हल्द्वानी की जिम्मेदारी

हल्द्वानी। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने एसडीएम स्तर पर तबादलों के आदेश जारी किए हैं।
आदेश के अनुसार व्यवहार कुशल और सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले गोपाल सिंह चौहान को रामनगर का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार संभालने से क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं रामनगर में तैनात रहे एसडीएम प्रमोद कुमार को अब हल्द्वानी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्रीय समझ को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।



















