हल्द्वानी: यूओयू में 21 विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक, राज्यपाल और उच्च शिक्षामंत्री हुए शामिल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समरोह में आज उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हुए। राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुवात की ही। इस मौके पर मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में 21 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, दो छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं तीन प्रायोजक स्वर्ण पदक प्रदान किए गए।

इसके साथ ही पांच छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। वहीं विभिन्न विद्याशाखाओ में 15417 को स्नातक और स्नाकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत लाल कुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुक्त विवि के कुलपति समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।