हल्द्वानी: भाजपा से पूर्व राज्य मंत्री हर्बोला ने ठोकी दावेदारी, हल्द्वानी विधानसभा में मची हलचल…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: अभी विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है लेकिन एक के बाद एक दावेदार मैदान में कूद रहे है। हल्द्वानी सीट से भाजपा में एक और दावेदार ने ताल ठोंकी है। इस बार पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला भी चुनावी मैदान में कूदे है। अपने एक बयान में पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हर्बोला ने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ें है। एक सच्चे सेवक के रूप में कार्य करते आये है। अब वह जनता की समस्याओं को विधानसभा में उठाना चाहते है। इसलिए वह चुनावी मैदान में कूदे है। फिलहाल टिकट हाईकमान तय करेगा। लेकिन हल्द्वानी सीट से हर्बोला की दावेदारी के बाद मामला दिलचस्प हो गया है। इससे पहले भी कई कार्यकर्ता दावेदारी कर चुके है।

प्रकाश हर्बोला ने कहा कि वह वर्ष 1973 से भाजपा से ज़ुड़े है। तब से लेकर अब तक पार्टी ने उन्हें कई पदों पर जिम्मेदारी दी। जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया। उन्होंंने हल्द्वानी की हर समस्या को सरकार तक पहुंचाने का काम किया। उनका कहना है कि इन सबके बावजूद आज भी हल्द्वानी कई विकास कार्यों से वंचित है। वह हल्द्वानी की नजूल भूमि को लेकर चुनावी मैदान में है। हल्द्वानी के 80 प्रतिशत जनसंख्या नजूल में बसी है जिसके लिए वह कई सालों से संघर्ष करते आ रहे है।

उन्होंने अपनी जिंदगी भाजपा के सेवक के रूप लगाई है। वह रेलवे स्टेशन का विस्तार, डैनेज की समस्या और जाम की समस्या को लेकर वह मैदान में कूदे है। बता दें कि प्रकाश हर्बोला लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है। वह गरीबों के हक की आवाज उठाने मेंं हमेशा आगे रहे है। उनका सरल स्वभाव की उनकी सबसे बड़ी पहचान है। अपनी कार्यकुशलता से उन्होंने पार्टी में राज्य मंत्री से लेकर कई पदों पर काम किया है। अब वह विधायक के रूप में हल्द्वानी की जनता की सेवा करने के लिए मैदान में कूदे है। फिलहाल यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा कि टिकट किसे मिलेगा। लेकिन हर्बोला की दावेदारी से अन्य दावेदारोंं में हलचल मच गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।