हल्द्वानी: ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों में दिखा उत्साह…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज ग्रीनवूडस ग्लोबल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी ,एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया l फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के दो विषय थे। पहला – best out of waste ( बेकार की चीजों से उत्तम चीज बनाना) दूसरा- भगवान, कुछ बच्चे विभिन्न देवताओं की भूमिकाओं में आए तो वहीं कुछ बच्चों ने बेकार की चीजों से उत्तम वस्त्रों को पहनकर अपनी भूमिकाओं को निभाया , जिसे काफी सराहना मिली। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पीटीआई सदस्य रश्मि त्रिपाठी एवं डा. आस्था बिष्ट , प्रधानाचार्या ज्योति मेहता ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।