हल्द्वानी: काठगोदाम में छात्रा से दुष्कर्म, जंगल में छोड़कर भागा आरोपी

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: थाना काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद में जब छात्रा की हालत बिगड़ी तो युवक उसे जंगल में ही छोड़कर अपनी स्कूटी से भाग निकला। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।

घटना मंगलवार की शाम की है। बुधवार को किशोरी के पिता पुलिस थाने पहुंचे और युवके खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, सीओ सिटी शांतनु पाराशर ने मौके के मुआयना करके काठगोदाम थाना प्रभारी को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जल्दी गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी युवक 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया। इसके बाद डरा-धमका दुष्कर्म किया। इस दौरान नाबालिग की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे जंगल में छोड़कर स्कूटी से भाग निकला। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत, हर महीने ओपीडी में मिलेंगे विशेषज्ञ

काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि आरोपी आयुष के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।