हल्द्वानी: विजडम स्कूल में 77 वें स्वतंत्रता दिवस पर मची रंगारग कार्यक्रमों की धूम…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज विजडम स्कूल में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरियाल द्वारा वीर सपूतों की प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि दी। आगे पढ़िए…

इसके बाद प्रधानाचार्य त्रिवेणी चंद्र कबडवाल द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके विद्यार्थियों द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमें देश प्रेम व राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत एकता में अनेकता की झलक के माध्यम से देश के अमर सपूतों को याद किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरित कर आजादी की खुशी मनाई गई। कार्यक्रम की एंकरिंग हैडबॉय तरन रैक्वाल व हैडगर्ल अर्पिता शर्मा ने की तथा कार्यक्रम प्रभारी बवीता फर्शवान व तनुज अग्रवाल रहे ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।