हल्द्वानीः डीएम रयाल की चौपाल मुहिम लायी रंग, एक ही दिन में निपटे 33 विरासतन मामले

खबर शेयर करें

Haldwani News: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिले के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाकर विरासतन नामान्तरण के प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशासानुसार सुक्रवार को तहसील नैनीताल, धारी,एवं खनस्यूँ के अन्तर्गत राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा विभिन्न ग्रामों में चौपाल लगायी गयी, तहसील नैनीताल अंतर्गत पट्टी नथुवाखान, तहसील धारी के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों में 21 प्रकरण एवं तहसील खनस्यूँ के अन्तर्गत 12 प्रकरण प्राप्त हुए, इन चौपालों में कुल 33 प्रकरण प्राप्त हुए, सभी प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।