हल्द्वानी: विज़्डम पब्लिक स्कूल खेल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विज़्डम पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक राजेन्द्र सिंह पोखरिया व प्रधानाचार्य त्रिवेणी चन्द्र कबडवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। जूनियर और प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने 50 व 100 मीटर रैस तथा हैडल व रिंग दौड़ में प्रतिभाग किया, तथा सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने वॉलीबाल, रेस व कबड्डी में प्रतिभाग किया गया। इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल अध्यापक कमलेश तिवारी, राजकुमार व अरुण सिंह का विशेष योगदान रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।