हल्द्वानीः नगर निगम बैठक में पार्षद प्रीति आर्या ने उठाये जनहित के मुद्दे

Haldwani News: राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या ने नगर निगम बोर्ड बैठक में जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों को उठाया। पार्षदों से एजेंडा में रॉय न लेने विकास की धीमी गति पर नाराज़गी जाहिर की।
इस दौरान पार्षद प्रीति आर्या ने पार्षदों को विकास निधि मानदेय देने। नए छोटे कूड़ा वाहन खरीदने। लघु उद्योग स्थापित करने।
राजेन्द्र नगर वार्ड 12 की सड़कों नालियों के निर्माण करने। सौर ऊर्जा की लाइटें । राजपुरा के सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को ठीक करने। जैसे तमाम मुद्दों को नगर निगम सदन में उठाया।
पार्षद प्रीति आर्या ने कहा पूर्व में आयोजित बोर्ड बैठक पास हुए तमाम प्रस्तावों पर काम न होना सदन की अवहेलना है जनहित में तेज गति से सभी वार्डों में काम होना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी अगली बोर्ड बैठक से पहले तक सभी प्रस्ताव पर काम नहीं हुआ बहिष्कार करेंगे।



















