हल्द्वानी: कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को पुण्यतिथि पर याद…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के शहादत दिवस पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में बापू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित कर 30 जनवरी को सदभावना दिवस के रूप में मनाया।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी द्वारा सत्य और अहिंसा का जो मार्ग हम सबको दिखाया, उस मार्ग पर हम सबको हमेशा चलना चाहिए तथा हमें हमेशा स्वतंत्रता संग्राम शहीद सेनानियों को भी याद करना चाहिए जिनके कारण आज हम आजाद भारत में साँस ले रहे है।
इस दौरान हेमन्त बगड़वाल, एन. बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, शोभा बिष्ट, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, प्रेमा बिष्ट, मोनिका सती, गोविंद बगड़वाल, कन्नू परगाई, मनोज शर्मा, किरन माहरा, राजेन्द्र उपाध्याय, अमित रावत, बबलू बिष्ट, सुरेंद्र नगरकोटी, एडवोकेट कोमल जायसवाल, एडवोकेट शादाब, हेमन्त पंत, प्रमोद कोटलिया, पप्पू रैकुनी, भोपाल सिंह, मनोज सिंह बिष्ट, शाद अली आदि कांग्रेसजनों ने भी मौन रख कर महात्मा बापू और स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।