हल्द्वानी: कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने दिखाई रोड शो से दिखाई ताकत, भरा नामांकन पत्र

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने मेयर पद के प्रत्याशी ललित जोशी के नामांकन के साथ चुनावी जंग में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। ललित जोशी ने भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट के खिलाफ अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के सहयोग से कांग्रेस की विजय सुनिश्चित होगी।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा के मेयर ने जनता की उम्मीदों को तोड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जनता भाजपा से जवाब मांगेगी और कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को विजयी बनाएगी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सड़क, बिजली, और पानी की समस्याओं से जनता परेशान है, और इस बार कांग्रेस को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः(बड़ी खबर)- कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र रहेगें बंद

कांग्रेस द्वारा आयोजित रोड शो में पार्टी की ताकत और जोश का प्रदर्शन हुआ, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नया उत्साह भर गया। हल्द्वानी में ललित जोशी के नामांकन के साथ कांग्रेस ने अपनी रणनीति को मजबूत करते हुए भाजपा के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने का संकेत दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।