Haldwani: कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भीमताल विधानसभा में किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भीमताल विधानसभा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धारी, धानाचूली, सुंदरखाल, भटेलिया, नथुवाखान, तल्ला रामगढ़, मल्ला रामगढ़ सहित अनेकों क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा और डोर टू डोर जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से जनसंपर्क किया।

भीमताल की जनता से बदलाव का आह्वान करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि भीमताल विधानसभा के लघु किसानों को फसल का उचित मूल्य सहित जंगली जानवरो से आम जनमानस और फसल की सुरक्षा के लिए ठोस योजनाओं को तुरंत अमल में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रांे के छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए छात्रावास की उचित व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य किया जायेगा। जोशी ने कहा कि ग्राम सभा लदफोड़ा मं बिना सहमति जमीनों की जो खरीद-फरोख्त हो रही है। कांग्रेस उसके खिलाफ है।

Ad

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस बार लोकसभा मे परिवर्तन की बयार भीमताल विधानसभा से शुरू हो गयी है। बाबा नीमकरौली के आशीर्वाद से आम जनता की उम्मीदों की जीत होगी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की जीत होगी।
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भीमताल विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के दो दिवसीय प्रवास ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया है और आगामी चुनाव में भीमताल विधानसभा से जीत सुनिश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर:(बड़ी खबर)- होली खेलते समय भरभराकर गिरा मकान, परिवार के 8 लोग और मवेशी फंसे

इस दौरान पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, प्रभारी भीमताल राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीमा आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवती पनेरू, हेमवती नंदन दुर्गापाल, डॉ. केदार पडलिया, गोपाल सिंह बिष्ट, चैयरमेन भीमताल दीपू चुनौतिया, पूर्व जिलापंचायत सदस्य संजय साह, नीरज कुमार, प्रताप बर्गली, बलवंत सिंह बोरा, राजेन्द्र बिष्ट (अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), संजय बिष्ट, सुरेश चंद्र, दया किशन बमेठा, वरुण प्रताप भाकुनी, सुरेश प्रधान, ग्राम प्रधान राजेन्द्र पोखरिया, लाल सिंह बिष्ट, गणेश आर्य, सतीश चंद्र, देवेंद्र मेर, किशोर पडलिया, ग्राम प्रधान राजेंद्र पोखरिया आदि जनसंपर्क में मौजूद रहे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।