हल्द्वानी: कॉग्रेस ने मनाई आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी की जयंती

खबर शेयर करें

Haldwani News: महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में आज महानगर कांग्रेस ने स्वराज आश्रम में शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल रहीं भारत की आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया।
महानगर अध्यक्ष एड. गोविंद बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की उम्दा मिशाल रही है इसलिए पूरा विश्व उनको आयरन लेडी के नाम से जानता है। देश और देशवासियों के लिए उनका सम्पूर्ण समर्पण हमेशा हम सबके लिए अनुकरणीय रहेगा और कांग्रेस को ताकत देता रहेगा।

आज इतने वर्षों बाद भी इंदिरा गांधी जी और उनके कामों को याद किया जाता है। यह हर एक कांग्रेसी के लिए गर्व की बात है। इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पूर्व राज्य मंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, आनंद दरमवाल, एडवोकेट अनिल कन्नौजिया, एडवोकेट धर्मवीर, अमित रावत, कोमल जयसवाल, जसप्रीत गुजराल, अर्जुन राणा, मोहमद शाद अली, ताहिर हुसैन, रंजीत आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।