हल्द्वानीः मुक्तेश्वर से चरस लाकर हल्द्वानी में होनी थी सप्लाई, बनभूलपुरा निवासी बाप-बेटे गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Haldwani News: नशे पहाड़ी जिलों में लगातार फैलता जा रहा है। नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस ने आज बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा मंे चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शनिवार की रावत मोटरसाइकिल में सवार बाप-बेटे को रोका गया। इस दौरान उनके पास से 1.322 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुर्ठ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी बाइक को भी सीज कर लिया।

पूछताछ में उन्हांेने अपना नाम फहीम अहमद पुत्र अकील अहमद उम्र 55 वर्ष निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पीछे इंदिरा नगर थाना बनभूलपुरा और फैजान पुत्र फहीम अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी इंदिरा नगर मोहम्मदी मस्जिद के पीछे वाली गली थाना बनभूलपुरा बताया। रिश्ते में दोनों बाप-बेटे है। 01.322 किलोग्राम चरस बरामद की जो लाखों की है। पूछताछ पर बताया कि चरस मुक्तेश्वर गांव से एकत्र कर हल्द्वानी में त्योहार के मौके पर पैसों के लालच में बेचने के लिए ले जा रहे थे। लेकिन भवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।