हल्द्वानी: रकसिया नाले में फंस गई कार, आने लगी बचाओ-बचाओ की आवाज…

खबर शेयर करें

Haldwani News- हल्द्वानी के रकसिया नाले में कार फस गई कार , कार के अंदर से जिंदगियों को बचाने का स्थानीय लोगों ने रैस्क्यू अभियान चलाया। हल्द्वानी के छडायल स्थित प्रेमपुर लोशयाली में हाई स्कूल गेट के सामने एक सफेद ह्युंडाई क्रेटा कार रकसिया नाले के उफान में फंस गई। बरसातों में तबाही लाने के लिए बदनाम रक्सिया नाले का बहाव बहुत ज्यादा था। तेज बहाव के कारण कार में बैठी महिलाएं बाहर आने में असमर्थ रहीं, जिसके कारण गाड़ी में चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने कार सवारों को बचाने की कवायद शुरू की। कुछ क्षेत्रवासी गाड़ी तक पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षित स्थल तक पहुंचाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।