हल्द्वानी: कैप्टन यादव ने किया कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों से संवाद

Haldwani News: आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है। इसी क्रम में हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव को हल्द्वानी महानगर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कैप्टन यादव कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

आज उन्होंने कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वे 7 सितम्बर तक हल्द्वानी प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान लगातार बैठकों का आयोजन होगा। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को और सुदृढ़ बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
प्रेसवार्ता के उपरांत कैप्टन यादव ने हल्द्वानी महानगर कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों एवं वरिष्ठ नेताओं से संवाद स्थापित किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों से भी चर्चा कर “संगठन सृजन अभियान” के उद्देश्य को साझा किया। अभियान का मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन को मज़बूत करना, जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता सुनिश्चित करना एवं पार्टी को मजबूत आधार प्रदान करना है।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हल्द्वानी कांग्रेस परिवार ने संगठन सृजन अभियान के हल्द्वानी पर्यवेक्षक कैप्टन अजय सिंह यादव का प्रथम बार स्वराज आश्रम, हल्द्वानी पहुँचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट सहित हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, ललित जोशी, प्रयाग दत्त भट्ट, हेमन्त बगड़वाल, भोला दत्त भट्ट, सुहैल सिद्दीकी, एन. बी. गुणवंत, खजान पांडे, गोविंद बगड़वाल, मोहन बिष्ट, हेम पांडे, कुंदन नेगी, जाकिर हुसैन, मधु सांगूड़ी, जया कर्नाटक, विमला सांगूड़ी, मुकुल बलुटिया, रवि जोशी, मोहम्मद गुफरान, राजेन्द्र जीना, हेमन्त शर्मा, नवीन पांडे, महेशानंद, हेमन्त साहू समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



