हल्द्वानी: हल्दूपोखरा में लगा शिविर, आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज न्याय पंचायतवार बहुउद्देशीय शिविर का सफल आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, हल्दूपोखरा (नायक) परिसर में किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु स्टॉल लगाए गए तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे, खंड विकास अधिकारी हल्द्वानी तनवीर असगर, एडीओ पंचायत ललित सिंह ग्वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता निगल्टिया, ग्राम प्रधान गंगोत्री देवी, कमल बेलवाल एवं मनीष कुल्याल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सीएम धामी के एक्शन मोड के बाद पुलिस अलर्ट, ऑपरेशन प्रहार से मचेगा हड़कंप

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों — राजस्व, समाज कल्याण, पंचायत, कृषि, पशुपालन, विद्युत, पेयजल आदि द्वारा शिकायतों का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।