Haldwani Breaking: अब बुक सेलरों की खैर नहीं, एक्शन में प्रशासन

खबर शेयर करें

Haldwani News: नए शैक्षिण स्तर प्रारंभ होने पर बुक सेलर द्वारा किताबों का वितरण किया ज़ा रहा है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के आधार पार सिटी मजिस्ट्रेट्र एपी बाजपेयी के निर्देशों के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट और तहसीलदार सचिन कुमार ने आज कुसुम खेड़ा स्थित विभिन्न बुक सेलर के यहाँ निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देशित किया है कि बुक सेलर निर्धारित दरों पर ही किताबों बेचें। इसके साथ ही बुक सेलर किताब ख़रीदने के लिए आने वाले अभिभावक के लिए टोकन व्यवस्था लागू करने, अलग कैश काउंटर, पानी का डिस्पेंसर और बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था करना सुनिश्चित करे जिससे व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित हो सके। टोकन व्यवस्था चालू करने से अभिभावकों को सहूलियत मिलेगी और उनके समय की बचत भी होगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।