हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश महामंत्री अजय कुमार ने पौधरोपण कर किया एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भारतीय जनता पार्टी लामाचौड़ मंडल के शक्ति केंद्र भगवानपुर तल्ला स्थित प्रगतिशील कालोनी नियर प्राइमरी स्कूल के पास पार्क में एक वृक्ष माँ के नाम योजना के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पुरा विश्व पर्यावरण कि समस्या से जूझ रहा है और विकास की आंधी में जंगल कम हों रहे है। हम सभी को धरा को संरक्षित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्त्ता एक वृक्ष माँ के नाम लगाकर उसको संरक्षित भी करेगा।

इस मौक़े पर वक्ताओं ने कहाँ कि उत्तराखंड प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य कर रहा है और प्रतिवर्ष हरेला पर्व के रूप में पौधरोपण किया जाता है। इस वर्ष सभी को एक वृक्ष माँ के नाम लगाने को प्रेरित किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न फलदार पौधे लगाये गये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर)-ज्योलीकोट के पास खाई में गिरी लखनऊ के पर्यटकों की कार, मची चीख पुकार

जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा हमें संकल्प लेना होगा हर व्यक्ति हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे हमें पर्यावरण को शुद्ध करे हमारी धरा हरी भरी रहें और हम अपने बच्चों को भी इस ओर प्रेरित करें जिससे आगे आने वाली पीढ़ी भी जागरूक होकर यह क्रम लगातार चलता रहे। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट,
ने कहा हरेला पर्व हमारी संस्कृति से जुड़ा है हमारे पूर्वजों से यह परिपाटी चली आ रही है हमें और हमारे संगठन को मजबूती से इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए समाज को जागरूक करना है जो हमारे पर्यावरण को लिए अति महत्वपूर्ण है हमारे हर कार्यकर्ता एक पेड़ अवश्य लगाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Govt Job: 379 सरकारी पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन

कार्यक्रम में मंडी समिति अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, नवीन भट्ट जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा जोशी, लाखन निकलटिया जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, दिनेश खुल्बे धीरज पाण्डेय, सुरेश गौड़, कमल नयन जोशी, शशांक रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला, मोहन पाठक,मोहन पाल, महेश शर्मा, महबूब अली प्रदीप जनौटी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।