हल्द्वानी: भाजपा ने चलाया आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आज भाजपा जिला नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हल्द्वानी में किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में नव नियुक्त नैनीताल जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्खिलेंद्र चौधरी का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता खिलेंद्र चौधरी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने का आह्वान किया तथा इसके निमित्त पूर्ण रूप से स्वदेशी अपनाने पर बल दिया। खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी के मंत्र को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आत्मसात कर हम सभी देशवासियों के संयुक्त प्रयास से हमारा भारत देश 2047 में विकसित राष्ट्र बन कर सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश व जिला कार्यशाला के बाद अब मंडल स्तर पर कार्यशाला व विधानसभा स्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएँगे।

कार्यशाला को जिला सह प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट व अभियान के जिला संयोजक कमल नयन जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई . कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली व अभियान के जिला सह संयोजक भुवन जोशी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में लालकुआ विधायक डा॰ मोहन सिंह बिष्ट, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट , दर्जा राज्यमंत्री दीपक मेहरा , दिनेश आर्य , रेनू अधिकारी , प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी , जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल , अभियान के सह संयोजक अरविंद पड़ियार , रुचि गिरी शर्मा , सहित जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी ,मोर्चों के पदाधिकारी एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे .

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।