Haldwani: भाजपाईयों ने मनाया स्थापना दिवस

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज भारतीय जनता पार्टी सम्भाग कार्यालय में ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को आत्मसात कर ‘अंत्योदय’ के ध्येय और सुशासन व गरीब-कल्याण के संकल्प के साथ माँ भारती की सेवा में सतत समर्पित, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल ने भार भाजपा के झंडे को फहराया और मिष्ठान वितरण किया गया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क किया और पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रतिबद्ध किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रकाश हर्बोला, प्रताप रैकवाल, विजय मनराल,रैनू अधिकारी, मधुकर क्षैत्रिय, भुवन भट्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।