हल्द्वानी: भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आठ नुक्कड़ सभाएं कर मांगा समर्थन

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने आज हल्द्वानी में दिनभर के प्रचार अभियान में आठ नुक्कड़ सभाएं आयोजित कीं और आम जनता से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने गजराज सिंह बिष्ट को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।गजराज सिंह बिष्ट ने कुसुमखेड़ा वार्ड 44, सीताराम चौराहा वार्ड 40, बेड़ीखत्ता वार्ड 35, कठघरिया वार्ड 38, लालडांठ वार्ड 49, तल्ला गोरखपुर वार्ड 11, और वैलेजली लॉज वार्ड 3 में नुक्कड़ सभाएं कीं। सभाओं में उन्होंने हल्द्वानी नगर निगम के विकास के लिए भाजपा का मेयर चुनने की अपील की।

प्रचार अभियान के दौरान गजराज सिंह बिष्ट ने कमलुवागांजा रोड स्थित फूलदेई बैंक्वेट हॉल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था। यहां उपस्थित महिलाओं ने गजराज सिंह को विजयी होने का आशीर्वाद दिया। गजराज सिंह ने कहा, “500 वर्षों के इंतजार के बाद हमें हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर मिला है। 22 जनवरी की यह तिथि हमारे लिए पर्व से कम नहीं है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले वर्ष मेयर के रूप में इस उत्सव में शामिल होंगे।

कठघरिया में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। 57 चौराहों का चौड़ीकरण और 107 पार्कों का सौंदर्यीकरण हो चुका है। कठघरिया से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण हटाने का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। लेकिन बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने पर हिंसा और उपद्रव होता है। गजराज सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 20 हजार उपद्रवियों के वोट पाने के लिए इंसानियत को गिरवी रख रहे हैं। “यहां तक कि कांग्रेस नेता उपद्रवियों का समर्थन कर वापस मिठाई बांटते हैं,” उन्होंने कहा। गजराज ने जनता से 23 जनवरी को कांग्रेस को सबक सिखाने का आह्वान किया। प्रचार अभियान के दौरान निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, चंदन बिष्ट, धीरज पांडे, भुवन जोशी, प्रमोद तोलिया, रेनू अधिकारी समेत कई नेता और भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- शादी में मिलेंगे दो सिलेंडर, पढ़ लीजिए खबर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।