Haldwani:अपने काम और अपने नाम के आधार पर वोट मांगे भाजपा प्रत्याशी: प्रकाश जोशी

खबर शेयर करें

Haldwani News:कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देते हुवे कहा है कि वे अपने काम और नाम के आधार पर वोट मांग कर तो देखे इस बार, जनता माकूल ईनाम देने को तैयार बैठी है।

प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को अपने काम और नाम पर भरोसा नही है तभी वे किसी और नाम के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहे है। जनता उनकी ये गलतफहमी इस बार अवश्य दूर कर देगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने आज गौलापार मे नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वहां सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती के मौके पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित किया और संविधान को बचाने का संकल्प लिया गया। वही आगामी 19 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अधिक से अधिक मतों से जीताने का भरोसा क्षेत्र की जनता ने दिया तथा बड़ी संख्या मे स्थानीय लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की जिनको नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा जनता ने जनता ने इस बार परिवर्तन का मन बना लिया है, हमारे देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है जिसको बचाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिन-रात काम कर रहे हैं और हम सबको अपने वोट के माध्यम से राहुल गांधी जी का साथ देना है और कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है।
गौलापार के उपरान्त गदरपुर विधानसभा अंतर्गत चक्की मोड़, दिनेशपुर और गदरपुर शहर में रोड शो तथा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्थानीय जनता तक कांग्रेस की न्याय योजनाओं की जानकारी पहुँचायी।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि बंगाली समुदाय का पूर्ण आशीर्वाद और सहयोग कांग्रेस प्रत्याशी को मिलेगा जैसा विगत विधानसभा चुनाव मे उनको प्राप्त हुवा है।
युथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा किसानों को MSP तथा युवाओं को रोजगार की जो गारंटी कांग्रेस ने दी है उसका असर चुनाव मे देखने को मिल रहा है।

Ad

गदरपुर के बाद किच्छा विधानसभा अंतर्गत नजिमाबाद, मत्स्य कॉलोनी, बखपुर, पुलभट्टा, सिरोलिकला, पंतनगर मैन मार्केट मे नुक्कड़ सभाओं तथा किच्छा नगर में रोड शो ने कांग्रेस के चुनावी अभियान को निर्णायक मोड़ पर पहुँचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दमूवाढूगा को भूमि मालिकाना हक दिलाने की मांग, सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

जनसंपर्क में विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष SC विभाग इंद्रपाल आर्य, युथ कांग्रेस प्रभारी शिवि चौहान, सरवर यार खां, गौरव बेहड़, गुड्डू तिवारी (ब्लॉक अध्यक्ष किच्छा), राजेश प्रताप सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, गणेश उपाध्याय, अर्जुन बिष्ट, शंकर जोशी, किन्नू शुक्ला, सिदार्थ बिसुडी (नगर अध्यक्ष गदरपुर), अनिल सिंह (चेयरमैन), दर्शन कोली, सुनीता कश्यप, बब्लू चौधरी, उत्तम आर्य सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओ ने अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के जनसंपर्क अभियान में अपना सहयोग दिया।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।