हल्द्वानीः भाजपा प्रत्याशी गजराज की बाइक रैली कल

खबर शेयर करें

Haldwani News: भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने जानकारी देते हुए बताया 21 जनवरी को भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन युवा मोर्चा एक विशाल बाइक रैली का आयोजन कर रहा है बाइक रैली एमबी इंटर कॉलेज खेल मैदान से सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें भारी संख्या में युवाओं के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा युवाओं के हितों की रक्षा करने वाली धामी सरकार के नकल विरोधी कानून के लागू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा वर्तमान में कई परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं । युवाओं में भाजपा सरकार के प्रति उत्साह है, हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के युवा कल बाइक रैली में अपने उत्साह का प्रदर्शन कर मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को अपना समर्थन देकर स्थानीय जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।