हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- कल सुबह 8 बजे से खुलेगा प्रत्याशियों के किस्मत का ताला, प्रशासन ने पूरी की तैयारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना समयबद्व, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण कराने हेतु चुनाव आयोग से नियुक्त प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, राजू मोगाविरा एवं महेश विश्वास द्वारा सोमवार को एमबीपीजी कालेज में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए।
आयोग से नियुक्त प्रेक्षक द्वारा सभी 6 विधान सभाओें के काउटिंग हॉल का निरीक्षण किया और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा जो कार्य अभी तक पूर्ण नही हुये है उन्हें तत्काल आज ही पूर्ण कर लिया जाए। मतगणना 04 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी। सभी कार्मिक समय से पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रेक्षक द्वारा मतगणना स्थल, मतगणना काउन्टर, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा संचालन, आब्जर्वर रूम आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एआरओ पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, राहुल साह, प्रमोद कुमार, तहसीलदार सचिन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।