हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-पहाड़ को जा रहे तो पहले पढ़ ले ये खबर, नैनीताल जिले में 3 राजमार्ग सहित 15 रास्ते बंद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी- नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटे में भारी मुसलाधार बरसात रिकॉर्ड की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा दी गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बेतालघाट क्षेत्र में 104 मिलीमीटर और कालाढूंगी क्षेत्र में 103 मिली मीटर नैनीताल स्नो व्यू इलाके में 76 मिलीमीटर हल्द्वानी में 80 मिलीमीटर और मुक्तेश्वर में 64 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है। इस भारी बरसात की वजह से जिले में तीन राज्य मार्ग एक प्रमुख जिला मार्ग और 11 आंतरिक ग्रामीण मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिनको जेसीबी व अन्य सरकारी मशीनीरि से खुलवाने का काम किया जा रहा है।

आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक गर्जिया और भुजान बेतालघाट, रामनगर बेतालघाट, सहित कई आंतरिक मार्ग बंद है। पिछले 24 घंटे में हुई बरसात की वजह से जिले की नदियों का जलस्तर भी बड़ा है हालांकि वह अभी सामान्य जलस्तर में बह रही है अगले 24 घंटे भारी बारिश के आसार बताए गए हैं फिलहाल जिले के मैदानी इलाकों में मौसम साफ है। पहाड़ों की ओर रुख करने वाले यात्री रूट प्लान देख कर ही चलें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।