हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-कल सुबह 8 बजे से होगा मतदान, हल्द्वानी में 242487 मतदाता चुनेंगे मेयर

खबर शेयर करें

Haldwani News: स्थानीय नगर सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संचालन हेतु 1828 पोलिंग पार्टियां (आरक्षित सहित) एमबी इंटर कॉलेज से 118 वाहनों के माध्यम से रवाना की गईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए 14 जोनल मजिस्ट्रेट और 48 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्रों में तीन-तीन वार्डों के प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

मतदान केंद्र और वार्डों का विवरण
जनपद में कुल 125 वार्ड हैं, जिनमें हल्द्वानी में 60, नैनीताल में 15, रामनगर में 20, भीमताल में 9, और लालकुआं, कालाढूंगी एवं रामनगर में 7-7 वार्ड हैं। 164 मतदान केंद्र और 402 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें 52 संवेदनशील और 72 अति-संवेदनशील मतदान केंद्र हैं, जिन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: श्री आँवलेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिकोत्सव व बसंतोत्सव पर्व पर भक्तिमय हुआ वातावरण

मतगणना तीन केंद्रों पर होगी:

  • हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं: एमबी इंटर कॉलेज।
  • नैनीताल, भवाली और भीमताल: जीजीआईसी नैनीताल।
  • रामनगर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर।

मतगणना टेबल का विवरण
नगर निगम हल्द्वानी में 56 टेबल, नैनीताल और रामनगर में 14-14 टेबल, भीमताल, भवाली, कालाढूंगी और लालकुआं में 4-4 टेबल लगाए गए हैं। दिव्यांगजनों की पहचान कर ली गई है, और उन्हें बूथ तक लाने-ले जाने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। मतदान दिवस पर स्वयं के वाहनों का उपयोग किया जा सकता है, लेकिन वाहनों में मतदाताओं को लाना-ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।मतगणना छह चरणों में होगी। हल्द्वानी में प्रथम चरण में वार्ड 1, 18, 35 और 47 की मतगणना होगी, जबकि अंतिम चरण हीरानगर, ब्यूरा दमुवाढूंगा बस्ती, बिठौरिया और गौजाजाली वार्डों की होगी। जनपद में कुल 3654 लाइसेंसी शस्त्र हैं। 23 दिसंबर 2024 से 20 जनवरी 2025 तक 1987 शस्त्र जमा किए गए, जबकि पहले से ही 504 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: DPS हल्द्वानी ने प्रज्ज्वलित की वार्षिक खेल प्रतिभा की लौ

मतदाता विवरण
जनपद में कुल 168084 महिला, 175704 पुरुष और 36 अन्य मतदाता हैं।

  • हल्द्वानी: 118931 महिला, 123540 पुरुष, 16 अन्य।
  • नैनीताल: 12514 महिला, 13114 पुरुष, 1 अन्य।
  • रामनगर: 21897 महिला, 23250 पुरुष, 16 अन्य।
  • भवाली: 2965 महिला, 3022 पुरुष, 1 अन्य।
  • भीमताल: 4871 महिला, 5242 पुरुष।
  • कालाढूंगी: 4298 महिला, 4470 पुरुष, 2 अन्य।
  • लालकुआं: 2608 महिला, 3066 पुरुष।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयान, बजट 2025 सभी वर्गों को लिए निराशाजनक

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।