हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- कल हल्द्वानी से काठगोदाम को जाने वाला मार्ग रहेगा बंद, यहां से जायेंगे वाहन

खबर शेयर करें

Haldwani News: शनिवार को प्रातः 09:30 बजे से 13:00 बजे तक नारीमन चौराहा काठगोदाम के समीप खतरनाक स्थिति में खड़े अवशेष पेड़ों की लॉपिंग की जानी है, जिस कारण काठगोदाम क्षेत्र में नैनीताल मुख्य मार्ग नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे तक यातायात बाधित रहेगा।
अतः दिनांक 06.07.24 को प्रातः 09:30 से 13:00 बजे के मध्य हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर आने जाने वाले समस्त वाहन वाया गौलापार बाईपास हल्द्वानी- वनभुलपुरा मार्ग का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे. उक्त अवधि में नारीमन चौराहे के आस पास के क्षेत्रों में विधुत आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।