हल्द्वानीः(बड़ी खबर)- कल सीएम धामी का रामनगर दौरा, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Ramnagar News: प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 अप्रैल ,गुरुवार को जनपद नैनीताल के रामनगर के एकदिवसीय भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री, दिनांक 2 अप्रैल को पूर्वाह्न 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे। वहां से प्रस्थान कर अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026, में प्रतिभाग करने के उपरांत दोपहर 12:30 बजे वहां से हनुमान धाम छोई रामनगर को प्रस्थान करेंगे। जहां श्री हनुमान जयंती के अवसर पर, दर्शन-पूजन व भंडारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचकर,वहॉं से हैलीकॉप्टर से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।