हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- हल्द्वानी का यह नामी होटल हुआ सील, जानिये क्या है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

Haldwani News: बैंक का लोन जमा ना कर पाने के चलते हल्द्वानी के एक होटल के खिलाफ कार्रवाई हुई है। होटल के स्वामी पर करीब 52 करोड़ रुपए का लोन है और उसे नहीं दे पाने की वजह से तहसील में आरसी कट गई है। नैनीताल रोड स्थित निजी होटल एसवी को बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है। आगे पढ़िए…

जानकारी के मुताबिक, होटल स्वामी द्वारा बैंक से 40 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था, जिसका ब्याज मिलाकर 52 करोड़ रुपए हो रहे थे। होटल स्वामी बकाया देने में असमर्थ हो गए थे और अब तहसील से आरसी भी काटी गई है। इस होटल में करीब 24 कमरे हैं और 23 अगस्त को होटल की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक निलामी ऑनलाइन होगी। बैंक द्वारा होटल स्वामी को लोन की रकम अदा करने के कई मौके दिए गए थे लेकिन वक्त रहते स्वामी कर्ज नहीं चुका पाया। ऐसे में बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है। होटल की बिल्डिंग में ही कुछ शोरूम भी थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।