हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-आईटीआई का छात्र करता था हल्द्वानी में स्मैक तस्करी, खटीमा से देहरादून तक कनेक्शन…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज एसएसपी प्रह्लाद सिंह मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी और चोरगलिया पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात एमवीआर वन विभाग बैरियर के पास चोरगलिया सितारगंज के पास पुलिस ने चैकिंग चलाकर एक युवक की तलाशी ली। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम अमाऊ खटीमा यूएस नगर बताया। उसके पास से पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत करीब 10 लाख आंकी गई है। आरोपी ने बताया कि वह देहरादून से आईटीआई करता है। स्मैक वह खटीमा निवासी अपने दोस्त तुषार शर्मा से खरीदकर लाया था, जिसे वह अधिक दामों पर हल्द्वानी में बेचता था। लेकिन देर शाम पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपए इनाम की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।