हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- यूओयू के दीक्षांत समारोह पहुंचे सीएम धामी, छात्रों से कही ये बात…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीनपानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय पहुंचे। जहा उनका ढोल नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के अष्टम दीक्षांत समारोह की सभी छात्रों को शिक्षकों को बधाई दी। परीक्षा में सफल छात्रों उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मैं विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आता हूं बल्कि एक छात्र के रूप में आता हूं। मेरे अंदर छात्रों के बीच में जाने की एक उत्सुकता रहती है। उच्च शिक्षा आज उत्तराखंड में एक सेतु का काम कर रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय को नेकद्वारा बी प्लस की मान्यता मिली। आज मुक्त विवि प्रदेश ही नहीं देशभर में नाम कमा रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज पूरा विश्व कई क्षेत्रों में आपका इंतजार कर रहा है। हमें समय के अनुकूल अपने को बनाना होगा। अगर जीवन में आपके अंदर उत्साह और उमंग होगी तो सफलता अपने आप मिल जायेंगी। उन्होंने कहा कि 1920 से लेकर 1947 तक युवाओं ने स्वतंत्रा संग्राम में भाग लिया ऐसे नायक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने और हम उनके पग चिन्हों पर चले।

सीएम ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाए उस क्षेत्र के लीडर बने और एक अलग तरह का योगदान दे। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नई शिक्षा नीति को अपनाया है। सरकार लगातार उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। विश्व विद्यालय में कर्मकांड जैसे विषय पढ़ाए जा रहे है। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की ओर उन्मुख है। हमारी सरकार राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में प्रयासरत है। आने वाला समय उत्तराखंड का है। हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।