हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- होली पर देशी शराब के साथ कुसुमखेड़ा का शंकर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 96 टेट्रा पैक देसी मसालेदार शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस टीम शांति व्यवस्था एवं नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गौला बाईपास रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास बने यात्री विश्रामगृह के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 96 टेट्रा पैक माल्टा देसी मसालेदार शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर दत्त उम्र 64 वर्ष पुत्र स्वर्गीय नरोत्तम दत्त, निवासी संगम विहार, थाना मुखानी, कुसुमखेड़ा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। नियमानुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।