हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल (कमल जगाती)। उत्तराखंड के भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी स्कॉर्पियो एन कार सड़क के क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की सूचना है।

वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। कोतवाल भवाली के अनुसार सभी यात्री बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे और सुबह करीब 9:30 बजे पहाड़ी क्षेत्र की ओर जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा जा रहा है। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।