हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ी, मुखानी और मुक्तेश्वर स्थित घर पर नोटिस चस्पा

खबर शेयर करें

Haldwani News: दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। महिला से दुष्कर्म और नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार बोरा की तलाश में जुटी है। मुकेश बोरा के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद आज उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। पुलिस नअब बोरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है।

आज पुलिस ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर 82 की कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के मुखानी और मुक्तेश्वर स्थित उसके घर पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस ने बकायदा ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई, जिससे लोगों को जानकारी मिल सकें। विधवा महिला से दुष्कर्म मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।