हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-चरस के साथ दबोचा बनभूलपुरा का मोहम्मद अली

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम मंगल पड़ाव क्षेत्र से 896 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद अली, पुत्र इश्तियाक हुसैन, उम्र 26 वर्ष, निवासी: जवाहर नगर, वार्ड नंबर 13, थाना बनभूलपुरा, नैनीताल के रूप में हुई है।
कोतवाली हल्द्वानी में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



















