हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-एचएमटी कंपनी रानीबाग पहुंंचे राज्सभा सांसद बलूनी, कुमाऊं की उम्मीदों पर लगे पंख

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के साथ मिलकर एचएमटी परिसर का निरीक्षण किया। पिछले कई समय से एचएमटी परिसर और भूमि के उपयोग को लेकर अलग-अलग मांग उठी है लिहाजा भविष्य में संभावनाएं तलाशने की दृष्टिगत दोनों सांसदों द्वारा यह निरीक्षण किया गया।

रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री पहुंचे सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने स्थलीय निरीक्षण कर एचएमटी परिसर के उपयोग को लेकर भविष्य की संभावनाओं को तलाशने को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ मंडी अध्यक्ष मनोज शाह और उपाध्यक्ष रविंद्र रैकुनी भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।