हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- बनभूलपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों को मारा चाकू, सनसनी

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों पर चाकू से हमला बोलने का मामला प्रकाश में आया है। इस हमले में सभी घायल बताए गए हैं। जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। जानकारी के अनुसार अमीर जहां पत्नी नजाकत अली मलिक का बगीचा में रहती हैं। उनका बड़ा बेटा फिरासत इंद्रानगर में अपने परिवार के साथ रहता है। फिरासत 17 मई को हज करने जा रहा है। फिरासत के तीन छोटे भाई रिफायरत, मोनिस और दानिश जो गुजरात में काम करते हैं, अपने भाई से मिलने के लिए कल ही हल्द्वानी पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि अमीरजहां, उनका पति नजाकत अली और रिफायरत, मोनिस व दानिश घर से फिरासत से मिलने के लिए उसके घर जा रहे थे। रास्ते में ही अमीरजहां का भांजा शखावत व उसके पिता अंजार हुसैन ने अमीरजहां पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अमीर जहां के पेट में जा लगा। अपनी मां को बचाने के लिए तीनों बेटों पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नजाकत अली का कहना है कि शखावत की दुकान भी उनके बड़े बेटे के दुकान के बराबर है। फिरासत के पास काम ज्यादा होने के कारण शखावत से रंजिश रखता है। बताया कि पिछले साल भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसका बाद में समझौता हो गया था। परिजनों की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं अब पुलिस जांच में जुटी गई है ‌।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।