हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- हल्द्वानी में यहां बन रहा नकली पेंट, फैक्ट्री को बंद करने के निर्देश…

खबर शेयर करें

Haldwani News: जनता मिलन में शिकायत आई थी कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो होने पर आयुक्त द्वारा सायं स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था। साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपाटमेंट से एनओसी नही ली गई। साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया। 

आयुक्त ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जांच करने के निर्देश दिये और कहा कि संगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।