हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- गणपति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बहा युवक, फरिश्ता बनकर आया जवान

खबर शेयर करें

Haldwani News:इस दिनों गणपति विसर्जन का महोत्सव जोरों शोरों से चल रहा है। ऐसे में कई बार हादसे हो जातें है। आज ही एक हादसा हो गया, जब गणपति विसर्जन के दौरान एक युवक गौला नदी में बह गया। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बचा लिया।

जानकारी के अनुसार काठगोदाम रानीबाग में गणपति विसर्जन के दौरान वेद प्रकाश पुत्र बसंत लाल निवासी नई बस्ती कब्रिस्तान थाना बनभूलपुरा उम्र 45 वर्ष गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान गौला नदी में बह गया था। इस दौरान मौके पर ड्यूटी में तैनात हेका जल पुलिस नैनीताल प्रताप गड़िया द्वारा रेस्क्यू कर सकुशल नदी से बाहर निकाला गया। युवक के परिजनों तथा साथियों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।