हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- होटल में मिली अल्मोड़ा के युवक की लाश, सनसनी

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा क्षेत्र के एक होटल के कमरे में व्यकि का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है, जो छहः दिन पहले होटल में रुकने के लिए आया था। व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद सिंह के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है, कि मौत के क्या कारण रहे हैं, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति 31 जुलाई को रेलवे बाज़ार स्थित होटल में रुकने के लिए आया था। तीन दिन से उसका कमरा बंद था, लेकिन आज सुबह को उस कमरे से बदबू आने लगी। जिसके बाद होटल संचालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि आनंद की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।