हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का हल्द्वानी दौरा कल, देखिए पूरा कार्यक्रम

खबर शेयर करें

Haldwani News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद नैनीताल भम्रण पर आ रहे है। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि मुख्यमंत्री दिनांक 03 दिसम्बर (बुधवार) को पूर्वाह्न 11ः15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11ः25 बजे स्टेडियम हैलीपैड गौलापार पहुॅचेंगे।

वहां से प्रस्थान कर 11ः45 बजे से ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ काठगोदाम में पूर्व अर्द्ध -सैनिक सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न 12ः45 बजे ग्रुप सेन्टर सीआरपीएफ काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 01ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज, प्रेक्षागृह हल्द्वानी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरूस्कार कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न 2ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज प्रेक्षागृह हल्द्वानी से एफटीआई हैलीपैड हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।