हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- भारी बारिश से देवखड़ी नाले में फंसी कार, प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में बही स्कूटी और टुकटुक

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं। देवखड़ी नाला अपने उफान पर आया तो एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजरा था, अचानक पानी का बहाव इतना तेज था, कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फंस गई और बहने लगी। वहीं बारिश ने इनता कहर बरपाया कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में एक स्कूटी और टुकटुक बह गया।

इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता-पिता बैठे थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के एक व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे। महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए, यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है, बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।