हल्द्वानीःवोटर लिस्ट से नाम हटा कर किया संवैधानिक अधिकार से वंचित: बल्यूटिया

खबर शेयर करें

Haldwani News: काँग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बेवजह हजारों की संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा कर उन्हें उनके संवैधानिक मत देने के अधिकार से वंचित किया गया जो कि दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का नेता चुनने का अधिकार देता है, लेकिन आज निकाय चुनाव ऐसे आजारों की संख्या में लोगों के नाम बेवजह वोटर लिस्ट से काट दिए गए । जिन्होंने पूर्व चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक तरफ चुनाव आयोग व अधिकारीगण जनता से अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हैं ।

दूसरी तरफ जब लोग अपने मत देने मतदान केंद्र पहुँचे तो निराश व मायूस होकर घर लौटने को मजबूर थे क्योंकि उनका नाम बिना उनकी सहमति व जानकारी के वोटर लिस्ट से हटा दिया गया जिसकी पूरी जिमीदारी चुनाव आयोग व संबंधित अधिकारियों की है जिन्होंने उनके संवैधानिक अधिकार छीनने का काम किया । ऐसे अधिकारियों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज होना चाहिए जिन्होंने जनता के मताधिकार को छीनने का काम किया ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।