हल्द्वानीः भांजी को लेकर मौसी फरार, मां पहुंची पुलिस के पास

खबर शेयर करें

Haldwani News: इन दिनों हल्द्वानी में एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। हत्या, लूट, दुष्कर्म, सम्मोहन, मारपीट और नाबालिगों को भगाने की और भगाने की खबरें खूब आ रही है। आये दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। अब बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक मौसी अपनी ही नाबालिग भांजी को लेकर फरार हो गई। बकायदा नाबालिग की मां ने पुलिस मेें अपनी बहन के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जवाहनर नगर वार्ड 14 निवासी अफसाना पत्नी मोहम्मद रईस ने पुलिस को बताया कि उसके मायका बिहार में है। कुछ दिन पहले उसकी 20 साल की बहन सनोवर हल्द्वानी आई थी। उसने आरोप लगाया कि विगत 15 सितंबर की शाम उसकी बहन उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर घर के बाहर ले गई और तब से उसका कुछ पता नहीं है। पिछले दो दिनों से उन लोगों ने काफी तलाश की, लेकिन उनकी बेटी का कही पता नहीं चला। इस मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।