हल्द्वानी: अनुज अग्रवाल अमर टेंट एजेंसी ने खुले में डाला कूड़ा, नगर निगम ने ठोका पांच हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर मंगलवार को मंडी बाईपास क्षेत्र में कार्रवाई की। टीम ने अनुज अग्रवाल, अमर टेंट एजेंसी (धान मिल, हल्द्वानी) को खुले में कूड़ा डालते हुए पकड़ा और उन पर ₹5000 का जुर्माना लगाया।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें, अन्यथा आर्थिक दंड और सख्त कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।