हल्द्वानी: PM मोदी की गारंटी पर तीनों राज्यों ने लगाई मुहर: सुरेश भट्ट

खबर शेयर करें

Haldwani News: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद की उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए तीनों राज्यों के पार्टी पदाधिकारी व मतदाताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। भट्ट ने कहा कि राज्यों के चुनाव में भाजपा की जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र की पारदर्शी और विकास के प्रति संकल्पित सरकार की नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता पुनः प्रधानमंत्री जी को देश की सेवा का मौका देगी और इन राज्यों के चुनाव के नतीजे भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं को सकारात्मक ऊर्जा देंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।